{"_id":"5bdf3625bdec22699a739e2d","slug":"71541355045-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चोर गिरफ्तार, किया गया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन चोर गिरफ्तार, किया गया चालान
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात अल्लीपुर बाजार में स्थित एक मोबाइल की दुकान से चोरी करते समय तीन चोरों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी के पायल आदि बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों चोरों का चालान कर दिया।
सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार किए गए चोरों में मो. सलीम मुबारकपुर थाने के मिल्लत नगर मुहल्ला, आमिर और इम्तियाज मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के निवासी है। इनके पास से एक जोड़ी पायल, दो मोबाइल और 28 सौ रुपये बरामद हुआ। सीओ के मुताबिक यह तीनों अल्लीपुर बाजार में स्थित एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर घुसने का प्रयास कर रहे थे। तभी उधर से गुजरे कोतवाल देवानंद की नजर इन पर पड़ी। शक होने पर पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो सामान और रुपये बरामद हुआ। इन तीनों ने बताया कि घूमकर रात के समय चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
दो चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
फरिहां। निजामाबाद थाने की पुलिस रविवार को फरिहां नहर के पास से दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की एक बाइक बरामद की।
सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक गिरफ्तार चोरों में मो. यासिर सरायमीर थाने के शेरवां गांव, मो. माज गंभीरपुर थाने के मोहम्मदपुर गांव का निवासी है। सीओ के मुताबिक दो दिन पूर्व फरिहां बाजार से बाइक चोरी हो गई थी। रविवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर एसओ निजामाबाद चंद्रभाष्कर द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ इन दोनों को फरिहां नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आशीष तिवारी