{"_id":"5bdde3b3bdec22698e6eb9b6","slug":"71541268403-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्य योजना के तहत 3755 लोगों को मिला कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौभाग्य योजना के तहत 3755 लोगों को मिला कनेक्शन
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। सौभाग्य योजना के तहत लोगों को कनेक्शन देने के लिए विद्युत विभाग की ओर से शनिवार को जनपद के 50 गांवों में कैंप का आयोजन किया गया है। इस दौरान विभाग द्वारा 3755 लोगों को निशुल्क विद्यऊत कनेक्शन दिया गया। बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अतरैठ बाजार में विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा सौभाग्य योजना के तहत मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 55 लोगों को निशुल्क कनेक्शन दिया गया। विनोद यादव अधिशासी अभियंता के द्वारा दारूपुर गांव में चेकिंग भी की गई। चेकिंग के दौरान दो बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। उन्होंने कहा कि हर घर को कनेक्शन देना हमारी प्राथमिकता है और बकाया बिलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सौभाग्य योजना के तहत 3755 लोगों को मिला कनेक्शन