फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   छात्र-छात्राओं ने मांगा नया पुस्तकालय, ज्ञापन सौंपा

छात्र-छात्राओं ने मांगा नया पुस्तकालय, ज्ञापन सौंपा

Wed, 18 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने मांगा नया पुस्तकालय, ज्ञापन सौंपा
आजमगढ़। श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर के छात्र-छात्राओं ने नया पुस्तकालय बनाने की मांग को लेकर बुधवार को पुस्तकालय उपमंत्री पवन विश्वकर्मा के नेतृत्व में मुख्य राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अतिशीघ्र व्यवस्था करने की मांग की। पुस्तकालय उपमंत्री ने कहाकि महाविद्यालय में जो पुस्तकालय बना है, उसकी स्थिति काफी दयनीय है। पुस्तकें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नही हैं। वर्तमान समय में जो पुस्तकें उपलब्ध हैं, वो छात्र-छात्राओं के पढ़ने के योग्य नहीं हैं। छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए महाविद्यालय में अतिशीघ्र पुस्तकालय व पुस्तकों की व्यवस्था किया जाना आवश्यक है। संजू यादव, अमित, राहुल कुमार, बादल सिंह, विकास सिंह, संजय गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शशांक सिंह, आशीष गुप्ता, प्रदुम्न सिंह, बृजेश सावला, विशाल यादव, अभिषेक यादव, आलोक कुमार, प्रदीप यादव, बृजेश यादव, रूपेश यादव, रमाकांत राजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


अहरौला। राजकीय महिला महाविद्यालय समदी का संचालन 2016 से शुरु हुआ था। तीसरा सत्र चल रहा है, लेकिन एक भी सत्र की छात्रवृत्ति छात्राओं के बैंक खातों में न पहुंचने से आक्रोश व्याप्त है। अभिभावक भी आक्रोशित हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय मिश्रा ने बताया कि 2016 महाविद्यालय का प्रथम सत्र था। इसमें महाविद्यालय वेबसाइट पर न दिखने के कारण प्रथम सत्र में छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई थी। दूसरे सत्र में हमने कागजात समाज कल्याण ऑफिस को उपलब्ध कराया, इसके बाद भी छात्राओं की छात्रवृत्ति अभी तक मिल नहीं पाई। प्राचार्य ने बताया कि ज्यो ही 2018 सत्र शुरू हुआ, हमने छात्रवृत्ति से संबंधित पत्र जिलाधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी को दिया है। सभी आवश्यक कागजात भी पूरे कर दिए। इसके बाद भी छात्रवृत्ति क्यों नहीं आई शासन इसका जवाब नहीं दे रहा है। छात्राओं ने चेतावनी दी है कि अगर छात्रवृत्ति उनके खातों में कक्षाएं संचालित होने तक नहीं भेजी जाती है तो वह सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करेंगी। छात्राओं ने बताया विगत सत्र में शिक्षकों की कमी को लेकर हम सड़क पर उतरे थे। फिर भी शासन की ओर से शिक्षकों की भरपाई नहीं की गई। जल्द से जल्द शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो हम भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन


30 जुलाई तक होगा प्रवेश
अहरौला। राजकीय महिला महाविद्यालय समदी के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सत्र 2018 की सेकंड ईयर और थर्ड ईयर विभिन्न वर्ग की कक्षाएं 19 जुलाई से संचालित होंगी। फर्स्ट ईयर के विभिन्न वर्गों में 30 जुलाई तक प्रवेश लिया जाएगा। इसके बाद शासन के निर्देशानुसार प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed