{"_id":"5a8c69424f1c1b387b8b7a21","slug":"71519151426-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक अधिकारियों के अदालती कार्यक्षेत्र में हुआ परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक अधिकारियों के अदालती कार्यक्षेत्र में हुआ परिवर्तन
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेशानुसार जिले में तैनात न्यायिक अधिकारियों की पदोन्नति कर अदालती कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धीरेेंद्र कुमार अब अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर आठ होंगे। इनकी जगह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 12 अवधेश कुमार सिंह सीजेएम का पदभार संभालेंगे। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट राम किशोर अपर जिला जज कोर्ट नंबर चार होंगे। वरिष्ठ सिविल जज अगस्त तिवारी अब अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम होंगे। इनकी जगह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 11 मौसमी मद्धेशिया को वरिष्ठ सिविल जज के पद पर कार्य करेंगी। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक संध्या चौधरी अब अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर पांच होंगी। इनकी जगह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर दस रहे अशद अहमद हासमी अब अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो होंगे। इनकी जगह फास्ट ट्रैक कोर्ट सिनियर डिविजन अशोक कुमार यादव कोर्ट नंबर दस का कार्य देखेंगे। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवागत अपर जिला जज कोर्ट नंबर छह धु्रव राय होंगे।