{"_id":"5a6f6a364f1c1b8a268b72cd","slug":"71517251126-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण संपन्न हुआ सहकारी समिति डेलीगेट चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण संपन्न हुआ सहकारी समिति डेलीगेट चुनाव
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सहकारी समिति डेलीगेट चुनाव को लेकर सोमवार को ब्लाक मुख्यालयों पर काफी गहमा-गहमी देखने को मिली। डेलीगेट पदों के लिए ज्यादातर सीटो पर तो निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। कुछ ही सीटों पर कई प्रत्याशियों के होने के चलते सोमवार को मतदान का कार्य संपन्न कराया गया। मतदान के पश्चात मतगणना करा कर शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए गए।
अमिलो/सठियांव संवाददाता के अनुसार साधन सहकारी समिति शाहगढ़ के डेलीगेट के चुनाव में जयनाथ मौर्या ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमोद शर्मा को 17 वोट से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं जमुड़ी डेलीगेट क्षेत्र से हरिनरायन मौर्य विजयी हुए। उन्होंने अरविंद यादव को छह मतों के अंतर से पराजित किया। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार विकास खंड में कुल 10 साधन सहकारी समितियां है। जिसमें 9 पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सोमवार को साधन सहकारी समिति नरवें के लिए चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें 26 मत प्राप्त कर यशवंत विजयी घोषित किए गए। रानी की सराय ब्लाक क्षेत्र में भी छह डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हुए। तीन के लिए सोमवार को चुनाव हुआ। अनौरा से रामबदन, चक सेठवल से श्रवण कुमार, दिलौरी चक से केशर सिंह ने जीत दर्ज की। लाटघाट संवाददाता के अनुसार हरैया ब्लाक 17 व अजमतगढ़ ब्लाक में 16 साधन सहकारी समितियां है। जिसमें मोहम्मदपुर से विद्यावती मौर्य, लाटघाट से चंपा सिंह, खाड़ से रामबचन यादव, हरखोरी से नंदलाल राम विजयी घोषित किए गए।
जहानागंज संवाददाता के अनुसार सहकारी समिति जहानागंज पर 9 डेलीगेट है। जिसमें सात का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। दो डेलीगेट पद शाहपुर और बरहतीर जगदीशपुर के लिए सोमवार को निर्वाचन का कार्य संपन्न हुआ। देर शाम घोषित हुए परिणामों में शाहपुर से कौशिल्या देवी ने इंद्रावती को 16 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं बरहतीर जगदीशपुर से मोहित राम विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अनूप राम को पराजित किया। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार साधन सहकारी समिति के संचालक मंडल के चुनाव के तहत नौ के सापेक्ष दो पदों पर चुनाव का कार्य सोमवार को संपन्न हुआ। शेष सात पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। नंदना सीट से श्याम लाल और हैदरपुर से राजबहादुर सिंह ने जीत दर्ज की।