{"_id":"5a5e44e84f1c1ba2268b4c7a","slug":"71516127464-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क मार्ग न बनने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क मार्ग न बनने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टीनगंज। तहसील के कुशवा और लारपुर साहब अली गांव के ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग का निर्माण न होने पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे प्रधान रामअचल राजभर और चन्द्रभान ने बताया कि संपर्क मार्ग का निर्माण 40 वर्षों से न होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। जल्द सड़क का निर्माण नहीं होने पर तहसील मुख्यालय के घेराव की चेतावनी दी गई है।
ग्राम प्रधान रामअचल राजभर ने बताया कि कुशवा-पिपरौला से लारपुर साहब अली, कुशल गांव, कालेपुर, गंभीरी, कादनपुर, करूई, कालेपुर आदि गांव का मात्र एक ही रास्ता है। 1977 में ये बनना शुरू हुआ था। तब से अब तक बोल्डर गिरा कर छोड़ दिया गया है। आज तक इस सड़क पर प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की नजर नहीं पड़ी। सड़क खराब होने के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है। ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस मौके पर नंदलाल राजभर, जीतेन्द्र, परमिंदर, विजय, इंद्रेश, रबी कुमार, रामजस, अमरावती, दुर्गावती, मुन्ना, चंद्रमा, साहिल, राम भजन आदि मौजूद रहे।