{"_id":"5a413d6c4f1c1b8b688ba8cc","slug":"71514225004-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक अवकाश लेकर आयुक्त कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक अवकाश लेकर आयुक्त कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को ब्रह्मस्थान स्थित शिक्षक सदन में हुई। जिसमें विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति प्रधानों द्वारा लिए जाने के मंडलायुक्त के फरमान पर नाराजगी जताई गई और मंडलायुक्त के फरमान को तुगलकी करार देते हुए आंदोलन की रणनीति तय की गई।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों के उपस्थिति की जांच का अधिकार सिर्फ बेसिक शिक्षाधिकारी व खंड शिक्षाधिकारी को है। मंडलायुक्त ने यह अधिकार ग्राम प्रधान को दिया है जो शासनादेश के विरूद्ध व तुगलकी है। मंडलायुक्त द्वारा जारी फरमान के खिलाफ संगठन संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि यदि मंडलायुक्त का यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो जिले के सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। जिलामंत्री जितेंद्र राय ने कहा कि संघर्षो के बल पर ही संगठन शिक्षकों की समस्याओं को निदान कराने में सफल रहा है। बैठक में वेदपाल सिंह, संभल यादव, रामबचन यादव, राजेंद्र सिंह, पंचम यादव, वकील, अमित आदि शिक्षक मौजूद रहे।