फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आजमगढ़ में 26 और मुबारकपुर में 13 ने ठोकी दावेदारी

आजमगढ़ में 26 और मुबारकपुर में 13 ने ठोकी दावेदारी

Mon, 06 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ में 26 और मुबारकपुर में 13 ने ठोकी दावेदारी
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव के जिले में पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने का कार्य सोमवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन आजमगढ़ नगरपालिका में सबसे ज्यादा नामांकन दाखिल हुए। नौ दिनों तक चले नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र से 26 और मुबारकपुर से अध्यक्ष 13 दावेदारों ने ताल ठोकी है। मंगलवार को नामांकन-पत्रों की जांच और गुरुवार को नाम वापसी होगी। इसके बाद दावेदारों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले की दोनों नगरपालिका क्षेत्रों में नामांकन पर गौर करें तो सबसे ज्यादा प्रत्याशियों ने आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में नामांकन किया है। आजमगढ़ नगरपालिका से कुल 26 नामांकन हुए हैं। वहीं, मुबारकपुर में कुल 13 दावेदार मैदान में उतरे हैं। एक बैलेट पेपपर कुल नौ प्रत्याशी के ही नाम आ सकते हैं। इसमें भी एक नाम नोटा का होगा। इस स्थिति में दोनों ही पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए डबल बैलेट की स्थिति दिखाई दे रही है। अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य संपन्न होगा। गुरुवार को नामांकन वापसी होगी। इसके बाद ही दावेदारों की असली तस्वीर सामने आएगी। शुक्रवार को उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न का आवंटन का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


आजमगढ़ पालिका से नामांकन
अजय सिंह भाजपा, पद्माकर लाल वर्मा सपा, सुधीर सिंह बसपा, रमेश चंद्र शर्मा कांग्रेस, तेज बहादुर यादव आप, महमूद रालोद, अभिषेक जायसवाल निर्दल, अजय कुमार गौतम निर्दल, कुंवर प्रतीक्षित सिंह निर्दल, डा. सुजीत श्रीवास्तव निर्दल, अभिषेक निर्दल, शीला श्रीवास्तव निर्दल, मुहम्मद अफजल निर्दल, अली अहमद निर्दल, राजीव कुुमार निर्दल, जमुना प्रसाद निर्दल, मनीष कुमार निर्दल, कमलेश निर्दल, राजकुमार निर्दल, हरिकेश विक्रम निर्दल, मोहम्मद सलीम निर्दल, शेफाली निर्दल, भोला निर्दल, शफीउर्रहमान निर्दल, रूपेश सिंह निर्दल ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुबारकपुर पालिका
भाजपा से पूनम पत्नी प्रेमचंद, कांग्रेस से शाहिना पत्नी हुमायूं कबीर, बसपा से शबाना अंजुम पत्नी मोहम्मद सुलेमान, आप से शाहीना पत्नी नेहाल, सपा से करीमुन्निशा पत्नी मुहम्मद युनूस, निर्दल हबीबुननिशा पत्नी शमीम अहमद, निर्दल नासेरा पत्नी मुहम्मद युनूस, निर्दल नाजनीन पत्नी सुल्तान अली, निर्दल तमन्ना बानो पत्नी मुक्तदिर, निर्दल निकहत परवीन पत्नी सब्बीर अहमद, निर्दल नौशाब खां पत्नी मुहम्मद मुसब्बिर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed