{"_id":"59dfadeb4f1c1b86698b57b8","slug":"71507831275-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ किसानों को मिला कर्जमाफी का प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ किसानों को मिला कर्जमाफी का प्रमाण पत्र
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टीनगंज। ब्लाक में गुरुवार को किसानों को कर्जमाफी का प्रमाणपत्र कैंप लगाकर सौंपा गया। इस दौरान पांच सौ किसान योजना से लाभान्वित हुए। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई गईं। विपक्षियों पर निशाना साधा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथ भाजपा नेता डा. कृष्णमुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार बनने के बाद सबसे पहले कर्जमाफी का बड़ा फैसला लिया गया था। भारत कृषि प्रधान देश है। हमारा किसान पूरे देश का अन्नदाता है। सरकार संकल्प पत्र के सभी वादों को पूरा कर रही है। जनता को सीधा लाभ पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। कैंप के माध्यम से 500 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। तहसीलदार पंडित शिवसागर दूबे ने कहा जो किसान कैंप में नहीं पहुंच पाया है वो अपने नजदीकी बैंक से प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनीत जायसवाल ने किया। बजरंग बहादुर सिंह, उमाराय, इंद्रपति सिंह, ज्योति प्रताप सिंह, विक्रम जायसवाल, अभिषेक यादव, भानू गुप्ता, चंडेसर राय, बाबूराम बिन्द आदि थे।