{"_id":"59cbeef34f1c1bcf538b4b83","slug":"71506537203-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता संपन्न
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर के शिब्ली इंटर कॉलेज क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में चल रहे दो दिवसीय 63वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में बूढनपुर तहसील के खिलाड़ी विजेता घोषित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक अनारपति वर्मा थे।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने विजेता खिलाड़ियों केे पुरस्कृत करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ- साथ खेल भी जरूरी है। बिना खेल के शिक्षा का ज्ञान अधूरा है। हमें इसे अपने जीवन में उतारना ही होगा। प्रतियोगिता में 286 अंकों के साथ बूढनपुर तहसील के खिलाड़ी प्रथम स्थान पर रहे जबकि 111 अंकों के साथ सदर तहसील के खिलाड़ी द्वितीय स्थान पर रहे। जिन बच्चों ने अपने जनपद से नेशनल गेम के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बनाई। उन्हें भी संतावना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरिक्षक वीके शर्मा, सुरेंद्र सिंह, नेसार अहमद, अबरार अहमद, उग्रसेन सिंह आदि उपस्थित थे।