{"_id":"5967bce04f1c1b304f8b48b8","slug":"71499970784-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पेट्रोल पंप के मालिक सहित चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पेट्रोल पंप के मालिक सहित चार पर केस
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार और अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदियापार गांव के पास स्थित दो पेट्रोल पंप के मालिकों सहित तीन लोगों के विरुद्ध बुधवार को पूर्ति निरीक्षकों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका आरोप है कि इनके पंप से पांच लीटर पेट्रोल, डीजल लेने पर 40 से 40 मिलीलीटर तेल कम दिया जाता है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मुबारकपुर थाने में केस दर्ज कराने वाले वाले वीरेंद्र कुमार सगड़ी तहसील के पूर्ति निरीक्षक हैं। इन्होंने सठियांव बाजार में स्थित मेसर्स शिव फिलिंग स्टेशन के मालिक बरदह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रमेश कुमार और इनके पंप के मैनेजर को आरोपित किया है। पूर्ति निरीक्षक का आरोप है कि रमेश कुमार के पंप पर पेट्रोल और डीजल कम दिया जाता है। जबकि इनका मीटर सही बताता है। घटतौली के आरोप में पंप के मालिक और मैनेंजर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसीक्रम में अतरौलिया थाने मेेस दर्ज कराने वाले रामप्रवेश बूढनपुर तहसील के पूर्ति निरीक्षक हैं। इन्होंने अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदियापार गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के मालिक सुदामा देवी पत्नी राजेंद्र सिंह और मेसर्स केएसके मदियापार आयल कंपनी के मैनेंजर को आरोपित किया है। पूर्ति निरीक्षक का आरोप है कि इनके भी पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल की घटतौली होती है। पुलिस इन दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।