फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   70 villages surrounded by flood water

बाढ़ के पानी से घिरे 70 गांव

Mon, 25 Oct 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
70 villages surrounded by flood water
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से करीब 70 गांव पानी से पूरी तरह घिर गए हैं। रास्तों पर पानी भर गया है। बाढ़ प्रभावित गांव में प्रशासन की ओर से नाव की व्यवस्था की गई है। 35 परिवार विस्थापित हो चुके हैं। वहीं करीब 20 विद्यालयों की शिक्षा भी प्रभावित हुई है।घाघरा नदी में आई बाढ़ से करीब 70 गांव पानी से घिर गए हैं। सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। लगभग 75 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। इनके संपर्क मार्ग टूट जाने से तहसील प्रशासन ने अब तक 73 नावें चल रही हैं। प्रशासन की आंकड़ों की बात करें तो अभी तक 36 गांव ही प्रभावित हुए हैं। जबकि इससे अधिक गांव प्रभावित हैं। शिक्षा क्षेत्र के महाराजगंज में 11 और हरैया में नौ विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। अब लोगों के घरों में भी पानी घुसने की संभावना बढ़ गई है। अगर नदी स्थिर नहीं हुई तो आने वाले दिनों में तबाही शुरू हो जाएगी। बाढ़ से 35 परिवार घर छोड़कर विस्थापित हो चुके हैं। महाराजगंज विकास खंड के आराजी सेमरी ग्राम पंचायत के 20 परिवार गायघाट बंधा उरुवा ब्लाक जनपद गोरखपुर में शरण लिए हुए हैं। वहीं 15 परिवार ग्राम पंचायत भवन सेमरी में शरण लिए हुए हैं। जिसमें विक्रम, अरविंद, प्रमोद, छोटेलाल, राजदेव, बिरजू,रामहित, चंद्र किशोर, अमीर, अलगू, शंकर व लाल जी आदि लोगों ने गोरखपुर जनपद के ऊरुवा विकास खंड के गाय घाट पर शरण लिए हुए हैं। गांव के पंचायत भवन में प्रहलाद, लालचंद, दया नाथ, रामधनी, प्रभु सहित 15 लोग शरण लिए हुए हैं। इनकी भोजन की व्यवस्था में ग्राम प्रधान दशरथ निषाद द्वारा राशन की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed