फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   70 company para military force will conduct elections

70 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स करेगी चुनाव निगेहबानी

Wed, 01 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
70 company para military force will conduct elections
आजमगढ़। लोकसभा उप चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासन के साथ ही पुलिस भी अपनी तैयारियों में जुट गई है। चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों पर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इतना ही नहीं पुलिस अधिकारियों के साथ बूथों का चक्रमण शुरू कर वहीं की लोकेशन और वस्तुस्थिति से अवगत होने में जुट गई है। जनपद में लोकसभा उपचुनाव की दुंदुभी बजते ही जहां राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप में देने में जुट गया है। प्रशासन द्वारा कार्मिकों के प्रशिक्षण आदि की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जबकि पुलिस द्वारा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक कार्रवाइयां शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग की ओर से जनपद में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 70 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स की डिमांड की गई है। इसके अलावा 4000 होमगार्ड के जवान भी मांगे गए हैं। ताकि चुनाव में इनकी ड्यूटी लगाई जा सके। पुलिस द्वारा क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बूथों का भ्रमण शुरू कर दिया गया है। ताकि वह वहां की वस्तुस्थिति से अवगत हो सकें। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए हमारी ओर से पैरामलिट्री फोर्स के साथ ही होम गार्ड के जवानों की डिमांड की गई है। साथ ही बूथों का भ्रमण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अवांछनीय तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed