फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   7 arrested in two police station areas under Gangster Act

Azamgarh News: गैंगस्टर एक्ट में दो थाना क्षेत्रों में 7 गिरफ्तार

Fri, 22 May 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
7 arrested in two police station areas under Gangster Act
आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी डा. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना जीयनपुर और थाना निजामाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि पुलिस ने जेवर चोरी एवं संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त गिरोह के तीन अभियुक्तों जयभीम, राजन कुमार तथा सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निजामाबाद आरके सिंह ने बताया कि पुलिस ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के चार अभियुक्तों रोहित चौहान, राहुल चौहान, अभिषेक चौहान और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ चोरी, जेवर चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम समेत विभिन्न संगीन धाराओं में कुल 39 मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त रोहित चौहान पर सबसे अधिक 15 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं, जबकि राहुल चौहान व अभिषेक चौहान पर 05-05, संदीप कुमार पर 06, सुरेन्द्र कुमार पर 04 तथा जयभीम व राजन कुमार पर 03-03 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मामलों में जिलाधिकारी द्वारा गैंगचार्ट अनुमोदित किए जाने के बाद संबंधित थानों में गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए थे। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed