फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   66 new corona infected including SO Sidhari found in Azamgarh

आजमगढ़ में एसओ सिधारी समेत 66 नये कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 25 Aug 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
66 new corona infected including SO Sidhari found in Azamgarh
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी एकओ सिधारी समेत 66 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को 118 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जनपद में अभी तक कुल 2822 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 2052 स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को 158 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 723 पहुंच गई है। रिकवरी दर 72 फीसद के आसपास है। अब तक 59 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

जनपद में मंगलवार को आरटी-पीसीआर और ट्रूनॉट जांच में शहर मिशन हास्पीटल के पास एक, लालगंज के गोला बाजार में एक, शहर में एक, जहानागंज के मुस्तफाबाद में एक, सावनपुर में एक, सिधारी थाने के एसओ, बरेवरा में एक, बस्थार में एक, अतरौलिया में एक, देहुला में एक, मुबारकपुर के आदमपुर में एक, बहरा कोठी में एक, मुबारकपुर के मंझुरिया में एक , महाराजगंज के अवसानपुर में एक, ठेकमा के सुंधी में एक, दोहरीघाट में एक, चक दुधरी में एक, पवई के सलमानपुर में एक, चकदारी में एक, अजमतगढ़ के हरसिंगपुर में एक, रानी की सराय के अनौरा में एक संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

वहीं, एटीजेन किट से हुई जांच में अतरौलिया मंगुरगढ़ में एक, सठियांव के फिरोजाबाद में एक, रानी की सराय के मझगांवा में एक, खलीलाबाद में एक, निजामाबाद में एक, मेंहनगर के जमुई पल्हना में एक, बेनूपुर में एक, लालघाट के मिशिरपुर में तीन, महाराजगंज के देवारा कदीम में एक, मिर्जापुर के पवई लाडपुर में एक, सरायमीर के चूड़िहार मोहल्ले में एक, तहबरपुर के इब्राहिमपुर में एक ही परिवार के दो, सठियांव में एक, सठियांव के गूजरपार में एक, मुबारकपुर में एक, जहानागंज में एक, बिलरियागंज के अकबरपुर में एरक, ठेकमा के भीरा बाजार में एक, मार्टीनगंज के बेलवाना नेवादा में एक, लालगंज के उबारपुर में तीन, पवई बाजार में एक, जल्दीपुर में एक, रकबा में एक, तहसील बूढ़नपुर में एक संक्रमित मिला है। शहर के नई कालोनी बलरामपुर में पांच, छोटी हरैया में एक, जाफरपुर घोरठ में एक, रैदोपुर एक स्कूल के पास दो, रोडवेज पर एक, सिधारी में एक, जजेजे कालोनी में एक, हाफिजपुर में तीन, बेलइसा में एक संक्रमित मिला हैष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed