{"_id":"615751978ebc3e095b7fa050","slug":"65-became-mahadani-in-voluntary-blood-donation-camp-azamgarh-news-vns6148669113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 65 बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 65 बने महादानी
विज्ञापन
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान करते जिलाधिकारी राजेश कुमार व अन्य
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मंडलीय अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान हो रही बारिश भी लोगों के जज्बात को कम नहीं कर पाई। शाम पांच बजे जब रक्तदान शिविर समाप्त हुआ तो पंजीकरण कराने वाले 105 लोगों में 65 लोग रक्तदान कर चुके थे। रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसपी सुधीर सिंह और सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया।
शिविर के शुभारंभ से पूर्व ही ब्लड बैंक परिसर में पंजीकरण कराने के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। जैसे ही शिविर का शुभारंभ हुआ कक्ष के बाहर लोग जमा हो गए। हर कोई रक्तदान करने का आतुर था। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया लोग पहुंचते रहे। हालांकि इस दौरान कई बार बारिश ने लोगों का रास्ता रोकने की कोशिश की लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हुई। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर इस वर्ष ज्यादा रक्तदान करने वाले लोगों और सबसे ज्यादा रक्तदान कराने वाली संस्थाओं को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी सुधीर सिंह ने कहा कि रक्तदान से बड़ा और कोई दान नहीं होता। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। जल्द ही पुलिस लाइन परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन कराया जाएगा। पूर्वमंत्री व विधायक दुुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की हानि नहीं होती है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। इस मौके पर एसआईसी डा. अनूप कुमार सिंह, डा. चंद्रहास, सुभाष पांडेय, राजेंद्र, अभिषेक, डा. अलका सिंह, मो. अफजल, मनीष कृष्ण आदि उपस्थित थे।
राज्य रक्त संचरण परिषद से मिला प्रमाण पत्र
आजमगढ़। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर राज्य रक्त संचरण परिषद द्वारा शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पीजीआई लखनऊ स्थित रक्त केंद्र को प्रथम स्थान मिला। वहीं मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ स्थित ब्लड बैंक को पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान मिला।