फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   64 teams to screen Mubarakpur and nearby people in three days

64 टीमें तीन दिन में मुबारकपुर और आसपास के गांव के लोगों की करेंगी स्क्रीनिंग

Mon, 06 Apr 2020 04:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
64 teams to screen Mubarakpur and nearby people in three days
जिला अस्पताल में मरीज की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद को अतिसंवेदनशील घोषित करने के बाद डब्ल्यूएचओ की टीम सोमवार को मुबारकपुर सीएचसी पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर कस्बे के सभी लोगों की स्क्रीनिंग करने का निर्णय लिया गया। स्क्रीनिंग के लिए 64 टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें कस्बा और तीन किमी के दायरे में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य करेंगी। इसमें पालिकाकर्मियों के साथ ही अध्यापकों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जमात में शामिल लोगों में संक्रमण के लिहाज से प्रदेश में 17 जिले चुनौती वाले हैं। इसमें पूर्वांचल के मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर और आजमगढ़ शामिल हैं। इसे लेकर डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोमवार को डब्ल्यूएचओ के दो प्रतिनिधि मुबारकपुर सीएचसी पर पहुंचे। इस दौरान सीएचसी प्रभारी समेत अन्य कार्मिकों के साथ ही सठियांव पीएचसी प्रभारी को भी आगे की रणनीति के बारे में जानकारी दी गई। पूरे कस्बे और आसपास के तीन किमी के दायरे में आने वाले गांवों का सर्वे, लोगों की स्क्रीनिंग के साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। कस्बे को पहले ही सील किया जा चुका है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मुबारकपुर कस्बे की जनसंख्या एक लाख के आसपास थी। अब ये काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही तीन किमी के दायरे के गांव भी हैं। सभी लोगों की स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के लिए 64 टीमें बनाई गई हैं। सर्दी, जुकाम, खांसी से ग्रसित लोगों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। सीएचसी प्रभारी डॉ. सी. यादव ने बताया कि सर्वे के लिए स्थानीय चिकित्सकों सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आसपास के कुछ अध्यापकों के साथ ही पालिका की टीम का सहयोग लिया जाएगा। तीन दिनों के भीतर ये कार्य पूरा कराया जाना है। स्थानीय तौर पर मैन पावर की काफी कमी है। इस कार्य को पूर्ण कराने में 120 कर्मचारियों जरूरत है। जिला प्रशासन से वार्ता कर मैनपावर को पूरा करने का भी प्रयास किया जा रहा है। अब तक कस्बे में कुल 450 लोगों की नार्मल जांच की जा चुकी है। इसमें कुल 41 लोगों की सैंपलिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed