{"_id":"5c2125cdbdec2256fc7395d3","slug":"61545676237-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ-सफाई कर किया गया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ-सफाई कर किया गया पौधरोपण
विज्ञापन
आजमगढ़। श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय राष्ट्रीय योजना शिविर के तत्वावधान में पर्यावरण चेतना सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण सुरक्षा पर सोमवार को प्राचार्या डॉ. निशा यादव और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना द्विवेदी के नेतृत्व में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय के परिसर की साफ-सफाई किए जाने के साथ ही पौधरोपण किया।
द्वितीय सत्र में पूर्वांचल विकास आंदोलन के संयोजक प्रवीण सिंह ने छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण हम से नहीं, हम पर्यावरण से है। प्राचार्या डॉ. निशा यादव ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरुकता ही पर्यावरण की सुरक्षा कर सकती है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना द्विवेदी ने कहा कि एक पौधा दस पुत्र के बराबर होता है। रामायण और रामचरित मानस पर्यावरण चेतना पर विस्तार से विमर्श मिलता है। कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेविका पूनम यादव ने किया। इस अवसर पर अजीत पांडेय, रविशंकर सिंह सहित महाविद्यालय के प्रवक्तागण और कर्मचारी उपस्थित रहे।