{"_id":"5bf8449cbdec2241c802e38b","slug":"61542997148-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुआ आपतियों का निस्तारण, एसडीएम को सौंपी गई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुआ आपतियों का निस्तारण, एसडीएम को सौंपी गई जांच
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू हो गई है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बोर्ड के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल करने में जुटा हुआ है। बोर्ड द्वारा ऑनलाइन 292 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जिस पर 14 नवंबर तक 182 आपत्तियां दाखिल हुई थी। शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आपत्तियों का निस्तारण नहीं हो सका और परीक्षा केंद्रों की जांच की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंप दी गई। यूपी बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार व्यापक इंतजाम कर रही है। परीक्षा केंद्रों का बोर्ड द्वारा ऑनलाइन निर्धारण किया गया। इसके तहत जिले में कुल 292 परीक्षा केंद्र चयनित किए गए। बोर्ड से चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची प्राप्त होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा इन केंद्रों पर आपत्तियां मांगी। आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर थी। इस तिथि तक कुल 182 आपत्तियां दाखिल की गई। परीक्षा केंद्रों पर आई इन आपत्तियों के निस्तारण के लिए शुक्रवार को परीक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई। जिसमें प्रत्येक आपत्तियों पर गहन मंथन हुआ, लेकिन इसके बाद भी एक भी आपत्ति निस्तारित नहीं की जा सकी। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को तहसीलवार परीक्षा केंद्रों की सूची उपलब्ध कराते हुए जांच आख्या देने का निर्देश दिया। एसडीएम को जांच आख्या शनिवार की शाम तक उपलब्ध करानी है। रविवार को पुन: परीक्षा समिति की बैठक होगी, जिसमें आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि रविवार की बैठक में आपत्तियों का निस्तारण कर सूची बोर्ड को फाइनल करने के लिए प्रेषित कर दी जाएगी। बैठक में डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा के साथ ही सभी एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन