{"_id":"5bef06f9bdec22561b6449c1","slug":"61542391545-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक होगी भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक होगी भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया की कमल संदेश बाइक रैली ऐतिहासिक होने जा रही है। दोनों लोकसभा में लगभग 10-10 हजार बाइक कमल संदेश बाइक रैली में एकत्रित होंगी। इस रैली को सफल बनाने में भाजपा के जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और बूथ समितियों के पदाधिकारी तैयार हैं। लालगंज लोकसभा के बाइक रैली के संयोजक रामेश्वर बरनवाल ने बताया कि लालगंज लोकसभा के पांचों विधानसभा के प्रत्येक बूथ से पांच पांच बाइक वाले कार्यकर्ता अपने अपने बूथों का भ्रमण करते हुए निजामाबाद के घूरीपुर मोड़ बाईपास पर स्थित मैदान में सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। वहां से तहबरपुर बाजार तक बाइक रैली जाएगी। सदर लोकसभा के बाइक रैली प्रभारी जिला मंत्री संजय यादव ने बताया कि सदर लोकसभा में स्थित सभी पांच विधानसभा के प्रत्येक बूथ से पांच-पांच बाईकों से कार्यकर्ता अपने बूथों पर भ्रमण करते हुए सुबह 11 बजे आईटीआई मैदान में एकत्रित होंगे। वहां से कमल संदेश बाइक रैली तकिया होते हुए बड़ादेव तिराहा, होते हुए कालीचौरा तिराहा, रैदोपुर, शारदा तिराहा, ठंडी सड़क होते हुए पं दीनदयाल चौक पहुंचकर समाप्त होगी। पल्हना प्रतिनिधि के अनुसार रैली को सफल बनाने के लिए जिला महामंत्री ध्रुव कुमार सिंह ने मेंहनगर विधानसभा के रानीपुर, धन्नीपुर, कटाई, पवनी कला, पवनी खुर्द, असौसा, पकड़ी आदि गांवों का दौरा किया और लोगों से रैली को सफल बनाने की अपील की। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार कमल संदेश बाइक यात्रा की तैयारी में मद्देनजऱ बैठक हुई। जिसमें बाइक रैली को सफल बनाने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन