{"_id":"5b99595c867a557ecb2eac3c","slug":"61536776540-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया वेतन भुगतान, समय से वेतन, एक्सिडेंटल बीमा, ईपीएफ स्लिप, ड्यूटी का समय निर्धारित करने की मांग को लेकर बुधवार को विद्युत वितरण उपकेन्द्र मुबारकपुर में संविदा कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कामकाज भी ठप रखा गया।
विद्युत वितरण उपकेन्द्र मुबारकपुर में तैनात संविदा कर्मचारियों का अप्रैल माह से पांच माह से अधिक का वेतन बकाया है। संविदा कर्मचारी आर्थिक तंगी का दंश झेल रहे हैं। आखिरकार सब्र की सीमा टूट गई। संविदा कर्मचारियों ने रामदुलारे गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया। रामदुलारे गुप्ता ने कहा कि तत्काल प्रभाव से भुगतान किया जाए। वरना आन्दोलन और आगे बढ़ सकता है। बलराम प्रजापति, हरिवंश यादव, राजेन्द्र यादव, महेश कुमार, बबलू, जावेद आदि लोग शामिल थे।