{"_id":"5b5b62ea4f1c1bc6508b7444","slug":"61532715754-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न पर आक्रोशित हुए व्यापारी, डीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न पर आक्रोशित हुए व्यापारी, डीएम से मिले
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से 50 माइक्रोन के पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगा दिया है। शासना देश जारी होने के एक सप्ताह बाद तहसील और नगर निकाय प्रशासन ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान उत्पीड़न का आरोप व्यापारी लगाने लगे है। शुक्रवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और व्यापरियों का उत्पीड़न रोकने की मांग उठायी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल व महामंत्री मनोज बर्नवाल ने कहा कि तहसील और नगर पालिका प्रशासन इन दिनों शहर क्षेत्र में पॉलिथीन को लेकर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पैकेजिंग मटेरियल पर शासन द्वारा रोक न लगाये जाने के बाद भी संबंधित अधिकारी द्वारा उसे जब्त कर लिया जा रहा है। इस कार्रवाई के साथ ही छापेमारी करने वाली टीम व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी ने मिल कर छापेमारी करने वाली टीम को यह जानकारी दिये जाने की मांग किया कि किन पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक है। इसके साथ ही व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि नियम विरूद्घ ढंग से कार्रवाई करते हुए व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में मनीष बर्नवाल, भवानी अग्रवाल, दिनेश कुमार, जयप्रकाश, अनिल कुमार, गोपाल जी आदि व्यापारी शामिल रहे। वहीं जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने आश्वासन दिया है कि शासनादेश के अनुरूप ही कार्रवाई छापेमारी टीम करेगी। किसी भी व्यापारी का अनर्गल उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। यदि कहीं टीम ऐसी कोई कार्रवाई करती है तो व्यापारी उन्हें तत्काल जानकारी दे।
विज्ञापन