फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कृषि मंडी समिति में मनाया ई-नाम दिवस

कृषि मंडी समिति में मनाया ई-नाम दिवस

Fri, 16 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कृषि मंडी समिति में मनाया ई-नाम दिवस
आजमगढ़। कृषि उत्पादन मंडी समिति में गुरुवार को ई-नाम दिवस समरोह मनाया गया। इस दौरान एसएएमआई मोहित सिंह यादव ने ई-नाम योजना के बारे में किसानों को बताते हुए कहा कि यह योजना भ्रष्टाचार मुक्त है। इसमें किसान को बिना परेशानी के अपनी फसल को बिक्री कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया आनलाइन है। इस योजना में सबसे पहले किसान को उसकी फसल के लिए एक यूनिक कोड दिया जाता है। इसके बाद उसके माल की परख की जाती है। फिर किसान को उसके माल की गुणवत्ता के आधार पर ग्रेड दिया जाता है। उसके बाद फसल का मूल्य निर्धारण होता है और आनलाइन बोली लगाई जाती है। समारोह में जनवरी 2018 में सबसे ज्यादा ई-ट्रेडिंग करने वाले व्यापारी अमृत लाल एंड संस को ई-नाम श्री की उपाधि और शाल, टीशर्ट देकर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर प्रशांत कुमार ने पुरस्कृत किया। इसके अलावा किसान लाल जी भी सम्मानित किए गए। उप जिलाधिकारी सदर ने कहा कि ई-नाम योजना से किसान और व्यापारी को ज्यादा फायदा पहुंचेगा। इस योजना में किसान के खाते में पैसा सीधे जाएगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि उप निदेशक मंडी परिषद (निर्माण) गिरधारी लाल, संभागीय लेखाधिकारी सुनील कुमार, जेपी सिंह, किसान, व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed