फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फास्ट ट्रैक कोर्ट में एसपी का दर्ज हुआ बयान

फास्ट ट्रैक कोर्ट में एसपी का दर्ज हुआ बयान

Fri, 22 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
फास्ट ट्रैक कोर्ट में एसपी का दर्ज हुआ बयान
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बागलखराव पुल के पास 18 जुलाई की रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल एक लाख रुपये का ईनामी बदमाश भीम उर्फ सागर गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि उसका साथी राजन पासी पुलिस पर फायर करते हुए फरार हो गया। वह अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। सागर के गिरफ्तारी की सुनवाई दीवानी न्यायालय की फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को अदालत में एसपी अजय कुमार साहनी का बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर गांव निवासी भीम उर्फ सागर दिल्ली का कुख्यात अपराधी था। उसके ऊपर दिल्ली की पुलिस ने एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था। 17 जुलाई को बरदह थाने की पुलिस ने सागर को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर 18 जुलाई को उसका चालान कर दी। बरदह थाने के चार सिपाही सागर को लेकर अदालत में पेश होने जा रहेे थे। सागर फरार हो गया। पुलिस अभिरक्षा से सागर के फरार होने पर पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में जुट गई। देर रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से सागर घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका साथी राजन पासी फायर करते हुए फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान सागर के गिरफ्तारी के मामले की सुनवाई न्यायालय के फास्ट ट्रैक कोर्ट में न्यायधीश रामकिशोर की अदालत में चल रही है। शुक्रवार को एसपी अजय कुमार साहनी अदालत में पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed