फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अतरौलिया में लगातार चौथीबार बजा सपा का डंका

अतरौलिया में लगातार चौथीबार बजा सपा का डंका

Sat, 02 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
अतरौलिया में लगातार चौथीबार बजा सपा का डंका
अतरौलिया। जिले अतरौलिया नगर पंचायत में सुभाष चंद्र जायसवाल लगातार चौथी बार सपा का डंका बजाने में कामयाब रहे। 2060 मत प्राप्त करके उन्होंने निकटतम प्रत्याशी बसपा के रामचंद्र जायसवाल को 613 मतों से हराया। रामचंद्र को 1447 मत प्राप्त हुए। भाजपा के दिनेश मद्धेशिया 915 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां सभी चरणों में लड़ाई तीनों पार्टियों के बीच सिमटी रही, जिसमें हर चरण में सपा प्रत्याशी भारी रहे।
विज्ञापन

अतरौलिया नगर पंचायत में पहले चरण के तहत नवंबर को हुए मतदान में 4847 मतदाताओं में कुल 4695 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया था। तय समय के अनुसार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू की गई। मतगणना स्थल पर सिर्फ प्रत्याशी और एजेंटों को ही जाने दिया गया। पहले मतपत्रों की 50-50 की गड्डी बनाई गई। इसके बाद मतगणना की गई। सपा प्रत्याशी सुभाष चंद्र जायसवाल मतगणना की शुरुआत से अन्य प्रत्याशियों पर भारी रहे। हर चरण में उन्होंने निकटतन प्रत्याशी पर बढ़त बनाए रखी। पहले चरण में उन्होंने 397, दूसरे में 316, तीसरे में 420, चौथे में 273, पांचवें में 454 और छठे चरण में 200 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी ने सिर्फ वार्ड एक, छह और आठ में ही उनका मुकाबला किया और आगे रहा। सपा प्रत्याशी सुभाष चंद्र जायसवाल को कुल 2060 मत प्राप्त हुए। बसपा को 1447 और भाजपा प्रत्याशी ो कुल 915 मत मिले। 190 मत अवैध घोषित किए गए। इस प्रकार सपा के सुभाष चंद्र जायसवाल ने 613 मतों से बसपा प्रत्याशी पर जीत हासिल की। आरो की ओर से उन्हें विजय प्रमाण-पत्र सौंपा गया। सुभाष चंद्र जायसवाल तीसरी बार चेयरमैन चुने गए हैं। पिछली बार उनकी पत्नी सावित्री देवी चेयरमैन थीं। इस मौके पर उनके साथ विधायक संग्राम यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed