फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सरायमीर में भाजपा ने दूसरी बार लहराया परचम

सरायमीर में भाजपा ने दूसरी बार लहराया परचम

Sat, 02 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
सरायमीर में भाजपा ने दूसरी बार लहराया परचम
सरायमीर। नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी ने लगातार दूसरी बार जीत का परचम बुलंद किया। निवर्तमान चेयरमैन रामप्रकाश की पत्नी प्रभा देवी ने निर्दलीय और पूर्व चेयरमैन उबैरदुर्रहमान की पत्नी शगुफ्ता को 1055 मतों से हराया। शगुफ्ता को 2054 वोट मिले। सपा, कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। निर्दलीय रुबिया पत्नी पप्पू पेजर 1949 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मतदान में 15449 मतदाताओं में कुल 8726 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया था। भाजपा प्रत्याशी प्रभा देवी ने शुरू से ही प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाए रखी। सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी शुरुआत से लड़ाई से बाहर दिखे। पूर्व चेयरमैन उबैदुर्रहमान की पत्नी एवं निर्दलीय प्रत्याशी शगुफ्ता, चार बार सभासद रहे पप्पूप पेजर की पत्नी एवं निर्दलीय प्रत्याशी रुबिया ने ही उनका कुछ मुकाबला किया। प्रभा देवी ने 3109 मत पाकर निकटतम प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी शगुफ्ता को 1055 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed