{"_id":"59ac46654f1c1bf1278b4fcf","slug":"61504462437-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और सेक्रेटरी खा गए 72 शौचालय का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और सेक्रेटरी खा गए 72 शौचालय का पैसा
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्हना। स्थानीय विकास खंड के भोजपुर गांव के प्रधान और सेक्रेटरी 72 शौचालय का पैसा खा गए। इसकी शिकायत मिलने पर सीडीओ ने मामले की जांच करवाई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शनिवार को एडीओ पंचायत पल्हना राजेंद्र कुमार ने देवगांव कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें प्रधान और सेक्रेटरी को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
एडीडीओ पंचायत चतुर्थ पल्हना राजेंद्र कुमार ने बताया कि विकास खंड के भोजपुर गांव में कुल 175 शौचालय के निर्माण के लिए 21 लाख रुपये दिया गया था। सारी रकम ग्राम प्रधान पूनम देवी पत्नी रविंद्र और सेक्रेटरी संतोष कुमार सिंह के संयुक्त खाते में भेज दी गई। धन मिलने के बाद यह लोग 103 शौचालय का निर्माण करवाया, जबकि 72 शौचालय का 7.68 लाख रुपये हड़प लिया। भोजपुर गांव में शौचालय न बनने पर गांव के लोगों ने सीडीओ से शिकायत किया था। सीडीओ ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता से पूरे मामले की जांच करवाई। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी। सीडीओ के निर्देश पर शनिवार को एडीओ पंचायत चतुर्थ राजेंद्र कुमार ने देवगांव कोतवाली में ग्राम प्रधान पूनम देवी और सेक्रेटरी संतोष कुमार सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कोतवाली प्रभारी देवगांव कुमुद शेखर सिंह को सौंपी गई है।