फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पटरियों पर अतिक्रमण का जाल, जाम से जनता बेहाल

पटरियों पर अतिक्रमण का जाल, जाम से जनता बेहाल

Sun, 03 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
पटरियों पर अतिक्रमण का जाल, जाम से जनता बेहाल
लालगंज। लालगंज कस्बे में अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन तहसील प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर उदासीन है। क्षेत्र के लोगों ने बाजारों में सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटवाकर जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शासन ने जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और सड़कों के किनारे अतिक्रमण को हटवाने के लिए एंटी टास्क फोर्स गठित किया था। लेकिन लालगंज नगर पंचायत और तहसील क्षेत्र में इसका कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है। लालगंज नगर पंचायत में सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण के कारण आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जाम की हालत यह रहती है कि घंटों लोग जाम में फंसे रहते हैं। यही हाल तहसील गेट के आस-पास का है। ठेले वाले, दुकानदार सहित प्राइवेट वाहनों के अतिक्रमण के कारण पैदल भी चलना दूभर हो गया है। इसी क्रम में सिंचाई विभाग के डाक बंगला के सामने, सिविल लाइन मुहल्ला से बाइपास मार्ग तक, पुराने हॉस्पिटल के सामने, मछली मंडी व प्राथमिक विद्यालय की गली के सामने भी अतिक्रमण है। तहसील प्रशासन की उदासीनता के कारण तहसील परिसर के सामने से पहले से हुए अतिक्रमण को अभी तक हटाया नहीं जा सका है। क्षेत्र के शंकर साहु, अधिवक्ता अजय सिंह, सोनू सोनकर आदि ने कहा कि लालगंज कस्बे में लग रहा जाम आम हो गया है प्रतिदिन घंटों जाम में खड़ा होना पड़ता है। जाम लगने का मुख्य कारण अतिक्रमण है, इसे लेकर स्थानीय प्रशासन उदासीन है। लोगों ने कहा कि नगरवासियों ने कई बार नगर पंचायत और तहसील क्षेत्र में सड़कों के किनारे हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए नगर पंचायत और तहसील प्रशासन से गुहार लगाई। अभियान भी चला। लेकिन कुछ दिन बाद अतिक्रमण पुन: हो गया। लोगों ने सड़कों पर हुए अतिक्रमण हटवा कर जाम की समस्या को स्थाई हल निकालने की मांग की है।
विज्ञापन

जाम के संबंध में उपजिलाधिकारी लालगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि जाम का अभी कोई स्थाई समाधान नहीं निकल सका है। जाम के मद्देनजर लालगंज के व्यवसाइयों से वार्ता हुई, जिसमें उनसे कहा गया कि अगर उनके दूकान के सामने लगने वाले ठेले अगर चलते रहे तो संभवत: जाम की समस्या का समाधान हो सकता है। लेकिन व्यवसाइयों के आश्वासन के बाद भी उन लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। फिर जाम के मद्देनजर लालगंज के व्यवसाइयों से वार्ता की जाएगी और इसका स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed