{"_id":"598ca3514f1c1b8c0d8b46e6","slug":"61502389073-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान न होने पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान न होने पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। आठ माह से गन्ने के पैसे का भुगतान न होने से परेशान किसानों ने गुरुवार दोपहर खरैलिया ढाला पर महुला-गढ़वल सड़क को जामकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। आधे घंटे तक लगे जाम की की सूचना पर पहुंचे एसओ रौनापार ने किसानों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
दोपहर बजे खरैलिया ढ़ाला पर किसान जाम लगाकर बैठ गए। नारेबाजी के बाद विसेन का पूरा निवासी किसान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सगड़ी तहसील क्षेत्र के लगभग 12 हजार किसानों ने अपना गन्ना घोसी चीनी मिल को दिया था। आठ माह बीत जाने के बाद भी अब तक गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है। हाईकोर्ट का आदेश है कि किसानों को गन्ने का भुगतान 15 दिन के अंदर चीनी मीलों को करना है । 15 दिन में भुगतान न करने पर ब्याज सहित भुगतान करने के निर्देश हैं। किसान चीनी मिल पर जाते हैं तो सिर्फ आश्वासन मिलता है। किसान रामसेवक सिंह ने कहा कि प्रदेश में सरकार बने चार माह हो जाने के बाद भी अभी तक गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। सगड़ी क्षेत्र के हरैया ब्लाक के लगभग एक हजार से ऊपर किसानों की मुख्य खेती गन्ना है। गन्ने से किसानों का घर का खर्च चलता है। इस मौके पर मिठाई, विजयी राय, राम प्रसाद यादव, अरुण कुमार पांडेय, विनोद राय, प्रधान राम प्यारे, फूल बदन यादव, राम सिंगार यादव, रामप्रकाश यादव महेंदर राय, अनिल सिंह, मान बहादुर सिंह, संत बिजय सिंह, हरिशंकर, पंकज आदि उपस्थित रहे। एसओ रौनापार और पूर्व महाप्रधान शिवदास यादव ने किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया।
0000
विधानसभा में उठाऊंगी मांग
लाटघाट। स्थानीय विधायक वंदना सिंह ने कहा कि सगड़ी तहसील क्षेत्र के लगभग 12 हजार किसानों का पांच करोड़ से ऊपर घोसी चीनी मिल पर गन्ना भुगतान बाकी है। आठ माह से ऊपर बीत चुका है, लेकिन अभी तक किसानो का गन्ने का भुगतान नहीं मिला है। मैं गन्ना किसानों का मुद्दा विधानसभा में उठाऊंगी। सरकार से गन्ना भुगतान की मांग करूंगी।
विज्ञापन
0000000000
घोसी चीनी मिल पर किसानों के गन्ना भुगतान का बकाया लगभग 10 करोड़ रुपये बकाया है। भुगतान के लिए कई बार मिल के जीएम केएम सिंह से कहा गया, लेकिन जीएम के तरफ से आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला।
शिवचंद यादव, घोसी चीनी मिल के प्रबंध समिति के सदस्य