फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कैफियात मऊ से नहीं आजमगढ़ से ही चलेगी

कैफियात मऊ से नहीं आजमगढ़ से ही चलेगी

Fri, 21 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
कैफियात मऊ से नहीं आजमगढ़ से ही चलेगी
मेजवां। आजमगढ़ से दिल्ली तक जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस (12225) को मऊ से चलाने के चर्चाओं पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को विराम लगाते हुए कहा कि यह ट्रेन आजमगढ़ से ही चलेगी। रेलमंत्री के इस फैसले से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

बता दें कि उर्दू के मशहूर शायर कैफी आजमी के गीत संग्रह कैफियात के नाम पर आजमगढ़ से फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के आग्रह पर वर्ष 28 सितंबर 2003 में तत्कालीन रेलमंत्री नितीश कुमार ने चलवाया था। खुद शबाना आजमी चार मार्च 2009 को कैफियात पर दिल्ली के लिए सफर किया था। कैफियात ट्रेन आजमगढ़ जिले के लिए वरदान साबित हुई। इधर इस ट्रेन को मऊ से चलाए जाने की चर्चाओं की खबर से जिले के विभिन्न संगठनों और लोगों में रोष था। जगह-जगह इसे लेकर प्रदर्शन भी किया गया। ट्रेन को मऊ से न चलाने के लिए पूरे जिले के लोगों ने एकजुटता दिखाई और इसके लिए धरना प्रदर्शन भी किया। इसकी जानकारी होने पर फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने जून में रेलमत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिख कर कैफियात को मऊ से चलाने के आदेश को रद्द करने का आग्रह किया था। इस पर रेलमंत्री ने कैफियात को मऊ से चलाने की चर्चाओं पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने बताया कि कैफियात ट्रेन को मऊ से चलाने की बातों पर रेलमंत्री को पत्र लिखकर ट्रेन को आजमगढ़ से चलने देने का आग्रह किया था। रेलमंत्री ने मामले पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कैफियात को मऊ से चलाने पर होल्ड लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed