{"_id":"5957e0ad4f1c1bec5b8b46f6","slug":"61498931373-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर निकाला जुलूस, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर निकाला जुलूस, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान आंगनबाड़ी और सहायिकाओं ने डायरेक्टर आनंद कुमार सिंह को हटाकर उनके कार्यों की सीबीआई जांच कराने सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार को महिला कुंवर सिंह उद्यान में धरना दिया। जुलूस के माध्यम से डीएम कार्यालय पहुंच मांगों का ज्ञापन सौंपा। बाद में उन्होंने अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चली गईं।
अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को कुंवर सिंह उद्यान में आंगनबाड़ी और सहायिकाएं एकत्र हुई। जहां मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। बाद में आंगनबाड़ी और सहायिकाओं ने जुलूस निकाला। जुलूस कुंवर सिंह उद्यान से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान जिलाधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जुलूस कुंवर सिंह उद्यान में पहुंच धरने में तब्दील हो गया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुमित्रा सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। साथ ही आंगनबाड़ी को 15 हजार और सहायिका को 7500 रुपया न्यूनतम वेतन दिया जाए। यही नहीं मौसम के अनुसार पोषाहार दिया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संबंधित नियमावली बनाई जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी और सहायिकाओं से अन्य विभागों का काम न लिया जाए। उन्होंने शासन से इस संबंध में शासनादेश निर्गत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र संचालन का समय मौसम के अनुसार निर्धारित किया जाए। धरने की अध्यक्षता प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ने किया। इस अवसर पर विद्या सिंह, ऊषा सिंह, रंभा सिंह, द्रौपदी, कंचनलता मिश्रा, शीला सिंह, सीमा सिंह, ऊषा चतुर्वेदी आदि मौजूद रहीं।