फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक

ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक

Tue, 27 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक
अंबारी (आजमगढ़)। पवई विकास खंड के मकसुदिया गांव में मंगलवार को कोटे के प्रस्ताव के लिए बुलाई गई खुली बैठक में दूकान का चयन न होने से नाराज ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंचे फूलपुर कोतवाल ने कर्मचारियों को मुक्त कराया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

फूलपुर तहसील क्षेत्र के मकसुदिया गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दूकान को उपजिलाधिकारी ने 15 अप्रैल 2017 को अनियमितता मिलने पर निरस्त कर दिया था। मंगलवार को दूकान आवंटन को लेकर प्राथमिक विद्यालय मकसुदिया में खुली बैठक बुलाई गई। एडीओ पंचायत पवई बृजमोहन, ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश प्रजापति, चंद्रशेखर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम दवर यादव और चौकी इंचार्ज राजेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। दूकान के लिए दो लोगों का नाम प्रस्तावित किया गया। प्रधान पक्ष ने तीसरे व्यक्ति का नाम प्रस्तावित किया, जिसको लेकर लोग हंगामा करने लगे। इससे दूकान का चयन नहीं हुआ। ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों को नाराज देख प्रधान प्रतिनिधि खिसक लिए। आक्रोशित ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया और प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों की मांग थी कि आज ही दूकान का चयन किया जाए। अंबारी चौकी इंचार्ज राजेश उपाध्याय कर्मचारियों को छुड़ाने में नाकाम रहे तो उन्होंने फूलपुर कोतवाली को जानकारी दी। सूचना मिलने पर फूलपुर कोतवाल रामायन सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुुंचे और कर्मचारियों को मुक्त कराया। प्रर्दशनकारियों में राधिका चौहान, मो. फैजान उर्फ शेरू, मनोज यादव, रमेश, उषा, गुजराती, विजय नारायन, संजीव चौहान, विजय चौहान, विरेंद्र, अरुण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed