{"_id":"594d58634f1c1b5a0c8b46ec","slug":"61498241123-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरैलिया ढाला से निकला बोल बम का जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरैलिया ढाला से निकला बोल बम का जत्था
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट (ब्यूरो)। बोलबम के जयकारों के साथ शुक्रवार को खरैलिया ढाला हनुमानगढ़ी मंदिर से दर्जनों भक्तों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान लग रहे हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हनुमानगढ़ी मंदिर (खरैलिया ढ़ाला) से शुक्रवार को दर्जनों भक्त बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। महुला गढ़वल बांध खरैलिया ढाला पर जमकर बाबा भोलेनाथ, बोल बम के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। भक्तों का जत्था हनुमानगढ़ी मंदिर से हनुमान जी का दर्शन पूजन करने के बाद बाबा बैजनाथ के लिए रवाना हुए। बता दें कि बाबा के भक्त मनीयर बाबा, अशोक धाम, बाबा बैजनाथ धाम, बासुकीनाथ, विंध्याचल, चित्रकूट, मैहर, अयोध्या होते हुए एक जुलाई को हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचेंगे। इस मौके पर प्रद्युमन शुक्ला, शीला देवी, बृजभूषण, नीला शुक्ला, अभिमन्यु, शैलेश, बालचंद, कामेश्वर, ब्रम्हदेव, विपिन, चंद्र कला, मुन्नी, रीता आदि मौजूद रहीं।