{"_id":"681e49d1be957246d902b8b4","slug":"61-thousand-consumers-will-have-their-connections-disconnected-for-not-paying-the-dues-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-131239-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बकाया न जमा करने पर 61 हजार उपभोक्ताओं का कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बकाया न जमा करने पर 61 हजार उपभोक्ताओं का कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं से विद्युत निगम ने अब सख्ती से निपटने की तैयारी कर ली है। बकाया जमा न करने पर 61 हजार से अधिक उपभोक्ताओं का मई में कनेक्शन काटा जाएगा। कार्रवाई करने के लिए विभाग ने उपकेंद्र वार सूची तैयार कर अवर अभियंताओं को भेज दी है।
विद्युत वितरण मंडल द्वितीय में विभाग ने 50200 उपभोक्ताओं को चिह्नित किया है। यह उपभोक्ता वर्ष 2023-24 में बकाया बिजली बिल जमा किए लेकिन 2024-25 का बकाया बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इन पर 58.95 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। इसके अलावा 11,893 उपभोक्ता ऐसे हैं जो दो साल से बिजली बिल जमा नहीं किए हैं।
इन पर 3.23 करोड़ रुपये बकाया है। बार-बार निर्देश के बाद भी बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इससे निगम का मासिक राजस्व वसूली का ग्राफ बिगड़ रहा है। मई में 24 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक 10.37 करोड़ की ही वसूली हो पाई है।
विज्ञापन
इन बकायेदार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए निगम ने उपकेंद्रवार सूची तैयार कर अवर अभियंताओं को भेजा है। अवर अभियंता सख्ती के साथ इनसे बकाया बिल की वसूली करेंगे। जो उपभोक्ता बकाया जमा नहीं करेगा उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा।