फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   60 places marked for installing barrier

बैरियर लगाने के लिए 60 स्थान हुए चिन्हित

Fri, 14 Feb 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
60 places marked for installing barrier
आजमगढ़। एडीजी जोन वाराणसी की क्लास के बाद पुलिस महकमा जाग उठा है। उनके निर्देशों के अनुपालन में बैरियर स्थापित किये जाने की कवायद शुरू करा दी गई है। फिलहाल बार्डर वाले क्षेत्रों में साठ स्थान चिह्नित कर वहां बैरियर के लिए जरूरी संसाधन का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में गुरुवार को एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण का आगमन हुआ था। इस दौरान उन्होंने डीआईजी, एसपी के अलावा सीओ व सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर जिले में हो रहे अपराधों की समीक्षा किया था। उन्होंने डीआईजी, एसपी के साथ ही सभी सीओ व थानाध्यक्षों की कवायद पर नाराजगी जतायी थी। इसके साथ ही उन्होंने डीआईजी व एसपी को जल्द क्राइम कंट्रोल करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही उन्होंने जनपद की सीमा सील करने के लिए बैरियर व्यवस्था शुरू करने की भी बात कहीं थी। एडीजी द्वारा क्लास लगाये जाने को एसपी त्रिवेणी सिंह ने गंभीरता से लिया और जिले में बैरियर के लिए 60 स्थान चिह्नित करते हुए इन स्थानों पर संसाधन की व्यवस्था का निर्देश भी जारी कर दिया है। एसपी ने बताया कि चिह्नित प्वाइंट पर ड्यूटी भी लगायी जायेगी और गैर जनपद से आने वाले लोगों की बैरियर पर चेकिंग होगी। इस चेकिंग में मुख्य रूप से दो पहिया सवार युवा होगे। जिनकी बाइक पर नंबर नहीं होगा और नंबर अपठनीय होगा उन पर विशेष नजर रहेगी। इसके साथ ही प्रेस व पुलिस लिख कर चलने वालों को भी रोके जाने की उन्होंने बता कही। उन्होंने कहा कि प्रेस व पुलिस लिखे वाहनों की पूरी तस्दीक की जायेगी। आईकार्ड देखा जायेगा तभी उन्हें छोड़ा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed