{"_id":"5eefa3f78ebc3e42e827a331","slug":"6-50-lakh-robbery-revealed-from-flipkart-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट एजेंसी से हुई 6.50 लाख की लूट का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लिपकार्ट एजेंसी से हुई 6.50 लाख की लूट का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार
Sun, 21 Jun 2020 11:46 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
आजमगढ़ जिले के करतालपुर बाईपास बंधे पर राजघाट के पास स्थित फ्लिपकार्ट एजेंसी से चार माह पूर्व हुई साढ़े छह लाख की लूट का खुलासा रविवार को शहर कोतवाली पुलिस ने किया। इस मामले एक बदमाश को गिरफ्तार कर साढ़े सोलह हजार रुपये की बरामदगी का दावा किया गया है। वहीं, उसके तीन अन्य साथी अभी फरार बताए गए है। चार माह के लंबे अंतराल व एडीजी की चेतावनी के बाद पुलिस को इस प्रकरण के खुलासे में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
छह फरवरी की देर शाम साढ़े सात बजे चार बदमाश एजेंसी के दफ्तर में घुसे और कर्मचारियों को असलहे के बल पर एक तरफ कर कैश काउंटर से 6.31 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। घटना के बाबत जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बालापुर गांव निवासी अभय कुमार मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
साढ़े चार माह बाद शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को लूट का खुलासा कर दिया। साथ ही साढ़े सोलह हजार रुपये भी बरामद किया। एसपी सिटी पंकज पांडेय ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने एक बदमाश वंश कुमार उर्फ कामू यादव पुत्र सूबेदार यादव निवासी पश्चिम का पुरा थाना कंधरापुर को करतालपुर स्थित एक स्कूल से रविवार की भोर में चार बजे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने पर वंश कुमार मौके से भागने लगा और पुलिस टीम पर फायर भी किया, लेकिन पुलिस ने खुद को सुरक्षित रखते हुए घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसे लूट के हिस्से में मिले 50 हजार रुपयों में से बचे 16500 रुपये नकद, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। अभियुक्त की निशानदेही पर एजेंसी से लूटा गया स्कैनर भी बरामद किया गया।