फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   5th victory from Azamgarh, 3rd victory of SP in Lalganj

Azamgarh News: आजमगढ़ से 5वीं, लालगंज में सपा की तीसरी जीत

Wed, 05 Jun 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
5th victory from Azamgarh, 3rd victory of SP in Lalganj
आजमगढ़। सपा-कांग्रेस का गठबंधन जिले की दोनों ही लोकसभा सीटों पर अपने वोट सहेजने में सफल रहा है। आजमगढ़ सीट से सपा के धर्मेंद्र यादव ने दिनेश लाल यादव निरहुआ और लालगंज सुरक्षित सीट से सपा के दरोगा प्रसाद सरोज ने भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर को हराकर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

सपा ने आजमगढ़ सीट पर 5वीं बार तो लालगंज लोकसभा सीट पर तीसरी बार जीत हासिल की। सपा के धर्मेंद्र यादव 508239 मत पाकर विजयी रहे। वहीं भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 347204 पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहींं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी के मसहूद शबीहा अहमद को 179839 वोट मिले। सपा के धर्मेंद्र यादव ने 161035 मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ में अखिलेश यादव ने छह लाख 21 हजार 578 वोट पाकर जीत हासिल की थी। जबकि बीजेपी से दिनेश लाल यादव निरहुआ को तीन लाख 61 हजार 704 वोट मिले थे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दो लाख 59 हजार 874 मतों से विजयी हुए थे। इसके बाद वर्ष 2022 में लोकसभा आजमगढ़ सदर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को कुल तीन लाख 12 हजार 768 वोट मिले। जबकि सपा के धर्मेंद्र यादव को तीन लाख चार हजार 89 और बीएसपी से शाह आलम गुड्डू जमाली को दो लाख 66 हजार 210 मत मिले। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आठ हजार 679 मत अधिक पाकर सांसद बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस बार लालगंज लोकसभा सीट सपा प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज 4,39959 मत पाकर विजयी हुए। जबकि बीजेपी से नीलम सोनकर को 3,24936 वोट पाकर चुनाव हार गईं। तीसरे स्थान पर बसपा की डॉ. इंदू चौधरी को 2,10053 मत प्राप्त हुए। जबकि 2019 में सपा व बसपा का गठबंधन था। लालगंज सुरक्षित सीट से बसपा की प्रत्याशी संगीता आजाद ने पांच लाख 18 हजार 820 मत पाकर जीत दर्ज किया था। वहीं बीजेपी से नीलम सोनकर को तीन लाख 57 हजार 223 मत ही प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed