{"_id":"f3dc41ebaba8c75b22953350ea18e4a6","slug":"59-pound-cake-will-be-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"59 किलो का केक काटा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
59 किलो का केक काटा जाएगा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
नगर के हरबंशपुर क्षेत्र स्थित एक मैरेज हाल में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जिले के सभी विधान सभा कमेटियों की समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंडल कोआर्डिनेटर मिठाई लाल भारती ने कहा कि जिला स्तर पर बहन कुमारी मायावती का जन्मदिन बहुत उत्साह और बड़े कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें सेक्टर और बूथ प्रभारी तक के पदाधिकारी और समर्थक उपस्थित रहेंगे। जन्मदिन पर 59 कि ग्रा का केक काटा जाएगा। यह कार्यक्रम बड़े पैमाने पर होगा ताकि विपक्षियों के हौसले पस्त हों। इसके लिए छह जनवरी से नौ जनवरी तक प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ता लगेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर लगकर बची हुई कमेटियों का गठन कर लें। हालांकि अधिकतर कमेटियों का गठन पूरा हो चुका है जिसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। बैठक में भाजपा छोड़ बसपा में शामिल कैलाश चौहान और मंडल कोआर्डिनेटर बनाए जाने पर श्याम सुंदर चौहान का स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र गौतम, राजविजय मऊ, संतोष कुमार बलिया, विद्या चौधरी, कमला प्रसाद यादव, सुशील कुमार सिंह, आजाद अरिमर्दन, मीरा आजाद, उमेश पाँडेय, श्याम सुंदर चौहान, इमरान अहमद, अवधेश शर्मा आदि उपस्थित थे।