फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   5,522 Anganwadi workers and 5,323 helpers will benefit from the increased honorarium.

Azamgarh News: 5522 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 5323 सहायिकाओं को मिलेगा बढ़े मानदेय का लाभ

Wed, 09 Sep 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
5,522 Anganwadi workers and 5,323 helpers will benefit from the increased honorarium.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की। इसका सजीव प्रसारण हरिऔध कला केंद्र में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 12 हजार और सहायिकाओं का चार हजार से बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सालाना पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की बात कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सैम श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आए 15 बच्चों के अभिभावकों को पोषण पोटली दी गई। कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र, बच्चों को बेबी किट और माताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों का अन्नप्राशन और तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी कराई गई। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 5588 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। मानदेय वृद्धि का सीधा लाभ 5522 कार्यकर्ताओं और 5323 सहायिकाओं को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत से करीब 60 अति कुपोषित और 400 कुपोषित बच्चे कुपोषण की श्रेणी से बाहर आए हैं। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का काम केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा है।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह, सीडीपीओ, महिला कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed