{"_id":"692c866b6ced293833095d69","slug":"54051-vehicles-challaned-600-seized-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-141459-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 54,051 वाहनों का चालान, 600 सीज किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 54,051 वाहनों का चालान, 600 सीज किए गए
विज्ञापन
17 यातायात माह नवंबर के तहत भोजपुरी बाल कलाकार दीक्षा पांडेय चर्च चौराहे पर बिना हेलमेट लगाए जा
आजमगढ़। जनपद में एक से 30 नवंबर तक चले यातायात माह का शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में समापन हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने अच्छा काम करने वाले पुलिस अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, छात्रों और ट्रैफिक वॉलंटियर्स को सम्मानित किया। इस दौरान कुल 54,051 वाहनों का चालान किया गया। 600 बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को सीज किया गया।
इसके साथ ही सड़क सुरक्षा, जन-जागरूकता व दुर्घटना नियंत्रण के लिए जिलेभर में 100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर व यातायात शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में नवंबर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 15,000 से अधिक छात्रों को सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। 50 से अधिक ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर सुधार के सुझाव भेजे गए। एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर मैं जिम्मेदार चालक हूं अभियान को समर्थन मिला। लाइव एक्सीडेंट डेमो, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, रैली, फॉग लाइट, डिम-डिपर जागरूकता कार्यक्रम हुए। वॉश एंड गो कार्यक्रम के तहत ट्रक ड्राइवरों को सतर्क ड्राइविंग के लिए प्रोत्साहित किया गया। 35,000 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। 1,000 हेलमेट मुफ्त बांटे गए। 600 बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को सीज किया गया। जिले में विभिन्न स्थानों पर जेब्रा क्रॉसिंग, चेतावनी संकेतक व रिफ्लेक्टर बोर्ड लगाए गए। दिव्यांगजनों, रोडीज वारियर क्लब, एलजीबीटीक्यू समुदाय और वरिष्ठ नागरिकों ने भी सड़क सुरक्षा संदेश प्रसार में भूमिका निभाई।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि 29 और 30 नवंबर को जिलेभर में हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, आरसी, पीयूसी सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। अवयस्क चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर अभिभावकों को नोटिस दिए गए। ऑटो, बस, ट्रक और स्कूल वाहनों का फिटनेस परीक्षण किया गया। हाईवे पर ओवरस्पीड, मोबाइल उपयोग और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की गई।
इनको किया गया सम्मानित
आजमगढ़। यातायात माह के दौरान अच्छे कार्य के आधार पर कई अधिकारी-कर्मचारी व थाने पुरस्कृत किए गए। इनमें प्रमुख सर्वाधिक चालान पर उपनिरीक्षक संजय सिंह थाना गंभीरपुर, सर्वाधिक चालान पर यातायात उप निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव, सर्वाधिक चालान पर थाना मुबारकपुर को सम्मानित किया गया। यातायात जागरूकता में सर्वश्रेष्ठ थाना शहर कोतवाली, सर्वश्रेष्ठ पुलिस चौकी लालगंज थाना देवगांव, सर्वश्रेष्ठ ट्रैफिक कर्मचारी मुंशी राजेंद्र कुमार, सर्वाधिक चालान प्रतिशत सर्किल सीओ शुभम तोदी, सर्वाधिक चालान प्रतिशत निरीक्षक/उप निरीक्षक संजय कुमार पाल, जयशंकर सिंह, दिलीप कुमार बिंद को सम्मानित किया।
दीक्षा पांडेय ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
आजमगढ़। यातायात माह नवंबर 2025 के अवसर पर भोजपुरी बाल कलाकार दीक्षा पांडेय ने चर्च चौराहा, आजमगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बाइक सवारों को हेलमेट और कार चालकों को सीट बेल्ट पहनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कुल 34 लोगों को शपथ दिलाई गई और उनसे हस्ताक्षर भी कराए गए। अभियान समाप्त होने के बाद दीक्षा पांडेय ने हस्ताक्षरित प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को सौंपा। एसपी ने कहा कि यह प्रयास सराहनीय है। इससे सकारात्मक संदेश जाएगा। संवाद