फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   52 cm above the red mark in Dighia and eight cm below in Badarhua

डिघिया में लाल निशान से 52 सेमी ऊपर व बदरहुंआ में आठ सेमी नीचे

Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
52 cm above the red mark in Dighia and eight cm below in Badarhua
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर में बहने वाली घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते नदी का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर खतरा बिंदु से आठ सेमी नीचे और डिघिया पर खतरा से 52 सेमी ऊपर पहुंच गया है। खरैलिया और बेलहिया ढाले से दर्जनों गांव का संपर्क मार्ग टूट गया है। लोग कमर भर पानी से होकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश से एक तरफ खुशहाली आती है, तो दूसरी तरफ बाढ़ और कटान बर्बादी के निशान छोड़ जाती है। सगड़ी तहसील क्षेत्र में एक बार फिर से बाढ़-कटान का कहर शुरू हो गया है। किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं और खेतों के नदी में कटने से किसान परेशान हैैं। बारिश के सीजन में हर साल बाढ़-कटान की त्रासदी से लोगों को जूझना पड़ता है, जबकि राहत और बचाव के नाम पर करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट बनाए जाते हैं। इस वर्ष भी बरसात से पहले करोड़ों की लागत से करीब दर्जन भर परियोजनाओं पर काम कराया जा चुका है, फिर भी लोगों को बाढ़ की विभीषिका से निजात नहीं मिल पाई है। जनपद की एक प्रमुख नदी घाघरा के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ और पानी कम होने पर कटान शुरू हो जाता है। अभी तक बाढ़ से आधा दर्जन गांव प्रभावित हुए हैं और एक दर्जन गांवों के संपर्क मार्ग कट चुके हैं। नदियों से होने वाले कटान की जद में आकर चार आवासीय मंड़ई भी नष्ट हुई हैं। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर डिघिया गेज पर 70.60 मीटर दर्ज किया गया जो शुक्रवार को 32 सेमी बढ़कर 70.92 मीटर हो गया। वहीं बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को 71.23 मीटर दर्ज किया गया था जो शुक्रवार को 37 सेमी बढ़कर 71.60 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed