फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मंडलीय अस्पताल में बुजुर्गों को अब मिलेगी विशेष सुविधा

मंडलीय अस्पताल में बुजुर्गों को अब मिलेगी विशेष सुविधा

Sat, 11 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल में बुजुर्गों को अब मिलेगी विशेष सुविधा
आजमगढ़। मंडलीय अस्पताल पर जल्द ही बुजुर्ग मरीजों को बेहतर सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। बुजुर्गों के लिए मंडलीय अस्पताल में दस बेड का अत्याधुनिक वार्ड स्थापित किया जायेगा जिसमें सिर्फ बुजुर्ग मरीज ही भर्ती किये जाएंगे।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में अब तक बुजुर्गों के लिए कोई अलग इंतजाम नहीं होता था। बुजुर्ग मरीज भी सभी के साथ सामान्य रूप से ही ओपीडी में डॉक्टर को दिखाते थे तो वहीं भर्ती करने लायक बुजुर्गों को भी उसी वार्ड में भर्ती किया जाता था, जिसमें अन्य मरीज भर्ती होते थे। अब अस्पतालों में भी बुजुर्गों को विशेष इंतजाम मिलेंगे। फिलहाल यह विशेष व्यवस्था मंडलीय अस्पताल में उपलब्ध होगी। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य महकमा बुजुर्गों के लिए दस बेड के विशेष वार्ड के स्थापना करने जा रहा है। अत्याधुनिक बेड के साथ ही वार्ड के लिए कंप्यूटर व अन्य जरूरी संसाधन शासन ने उपलब्ध करा दिया है। अस्पताल में इस वार्ड के लिए स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है। चुनाव की व्यस्ता के चलते वार्ड की स्थापना नहीं की जा सकी है। चुनाव बाद इस वार्ड को स्थापित करा कर बुजुर्गों को अलग सुविधा दी जाने लगेगी। बुजुर्गों के लिए की जा रही इस विशेष व्यवस्था का नोडल अधिकारी एडिशनल सीएमओ डॉ. परवेज अख्तर को बनाया गया है।
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुरूप सारी व्यवस्था कर ली गई है। वार्ड की स्थापना के लिए जगह चिन्हित हो चुका है तो वहीं जरूरी संसाधन व बजट भी शासन ने उपलब्ध करा दिया है। इस वार्ड में बुजुर्ग मरीजों के लिए दो सहायकों की नियुक्ति की जायेगी। इसके साथ ही प्रत्येक बेड पर पल्स ऑक्सीमीटर भी लगा रहेगा ताकि मरीजों के हालत पर लगातार नजर रखा जा सके। चुनाव के बाद वार्ड स्थापना का काम शुरू होगा। - डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed