फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अधिवक्ताओं ने निधन पर जताया शोक

अधिवक्ताओं ने निधन पर जताया शोक

Tue, 19 Mar 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने निधन पर जताया शोक
आजमगढ़। जिले के विभिन्न अधिवक्ता संगठनों ने अपनी अलग-अलग बैठक कर गोवा के मुख्यमंत्री मोहर पर्रिकर और शहर के मुकेरीगंज मुहल्ले में पटाखा के गोदाम में लगी आग से मरने वालों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की संघ के सभागार में सोमवार को शोक बैठक ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन और मुहल्ला मुकेरीगंज में पटाखा हादसे में हुई कई लोगों की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। प्रस्ताव पारित कर पूरे न्यायिक कार्य नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन संघ मंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इसी प्रकार सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों ने भी संघ भवन में अध्यक्ष आद्या प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शोक बैठक कर गोवा के मुख्यमंत्री और पटाखा गोदाम में लगी आग से हुई कई लोगों की मौत पर दुख जताते हुए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की गई। बैठक का संचालन संघ के उप मंत्री सूरज कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

आजमगढ़। डीएवी पीजी कालेज महाविद्यालय इकाई संघ के महामंत्री डा.अरुण कुमार सिंह के बड़े भाई डीआरडीए के इंजीनियर अतुल कुमार सिंह के निधन पर महाविद्यालय के सभागार में प्राचार्या डा. शुचिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन सोमवार को किया गया। दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर डा. प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, डा. राकेश यादव, डा. दिनेश कुमार तिवारी, डा. आरपी सिंह, पंकज सिंह, डा. शिल्पा त्रिपाठी, अशीष कुमार, शिशिर श्रीवास्तव, लालचंद्र, अजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अतरौलिया। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जितेंद्र सिंह गुड्डू के आवास पर सोमवार को हुई। इसमें गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर के निधन पर शोक प्रकट किया गया। जितेंद्र सिंह गुड्डू ने कहा कि आज देश ने एक ईमानदार नेता को खो दिया। रमेश सिंह रामू, चंद्रजीत तिवारी आनंद तिवारी, मोहित यादव, नीरज तिवारी, तनय पांडे, सुनील पांडे, संतराम निषाद, सहित आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed