फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सपा-बसपा गठजोड़ मुस्लिमों को ठगने की तैयारी :नुरुल हुदा

सपा-बसपा गठजोड़ मुस्लिमों को ठगने की तैयारी :नुरुल हुदा

Thu, 14 Feb 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा गठजोड़ मुस्लिमों को ठगने की तैयारी :नुरुल हुदा
आजमगढ़। राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल के युवा मोर्चा नेता नूरुल हुदा ने कहा की सपा-बसपा गठजोड़ गठबंधन नहीं ठगबंधन है। बुआ-भतीजे ने मुसलमानों को ठगने का माकूल इंतजाम कर लिया है। सपा और बसपा ने मुसलमानों के मसले पर कभी भी आवाज नहीं उठाई। सपा मुसलमानों के लिए सांपनाथ तो बसपा नागनाथ है। इन्होंने सिर्फ मुसलमानों का वोट लेकर उनको छला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गठबंधन में मुस्लिम नेतृत्व वाली पार्टियों को न शामिल कर उनका असली चेहरा बेनकाब हो गया है। ये कभी मुस्लिम नेतृत्व को बढ़ता नहीं देखना चाहते। छोटी पार्टियों को तरजीह न देकर अपने अहंकार को सबके सामने ला दिया है। इससे मुस्लिम समाज अपने आप को ठगा और उपेक्षित महसूस कर रहा है। ये लोग चुनाव में भाजपा का डर मुस्लिमों में दिखाकर उनका सामाजिक, आर्थिक और संवैधानिक रूप से दोहन करते हैं। मुसलमान इनकी चालबाजियों में नहीं फंसने वाला। उलेमा कौंसिल पूरे चुनाव में इनकी पोल खोल अभियान चलाकर इनको बेनकाब करने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed