फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अपने ऊपर हो रहे अत्याचार का डटकर करें मुकाबला

अपने ऊपर हो रहे अत्याचार का डटकर करें मुकाबला

Thu, 07 Feb 2019 06:14 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 07 Feb 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
अपने ऊपर हो रहे अत्याचार का डटकर करें मुकाबला
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत बुधवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया विकास खंड के मनिकाडीह स्थित विकायल विक्रमा राय महिला महाविद्यालय परिसर में नारी सजगता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को अपने ऊपर हो रहे अत्याचार का डटकर सामना करने की सलाह दी गई। इस दौरान 500 छात्राओं ने नारी सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राकेश विश्वकर्मा ने कहा कि यदि छात्राएं अपनी क्षमता को पहचान लें तो उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आज बेटियां हर जगह अपना परचम लहरा रही हैं। हौसला बुलंद हो तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। चीफ प्राक्टर राजनंदन पाठक ने ऐतिहासिक नारियों का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाएं अगर ठान लें तो कोई भी बात असंभव नहीं है।
विज्ञापन


प्रवक्ता कमलाकांत ने कहा कि बेटियां देश और समाज की धरोहर हैं इनके सशक्त होने से ही एक मजबूत राष्ट्र और देश का निर्माण होगा। प्रवक्ता बागीश राय ने कहा कि बेटियां अपने साथ हुए दुर्व्यवहार, छींटाकशी, कमेंट अथवा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की घटनाओं का डटकर मुकाबला करें। प्रवक्ता चंद्रेश चौहान ने कहा कि छात्राएं शिक्षा पर ध्यान दें। क्योंकि इसके बल पर ही ऊंचाइयों पर पहुंचा जा सकता है। प्रवक्ता सुमित्रा यादव ने कहा कि अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना चाहिए। प्रवक्ता कुमारी सुप्रिया सिंह ने कल्पना चावला, रानी लक्ष्मी बाई, साइना नेहवाल आदि का उदाहरण देते हुए कहा कि अपने दम पर इन महिलाओं ने देश का नाम विश्व में रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता सीमा राय ने बताया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। सिर्फ उनको अवसर देने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि रामनिवास मौर्य ने कहा कि शासन प्रशासन और पुलिस द्वारा दी गई हेल्पलाइन 1090, 1098, 100 नंबर का प्रयोग करें। यह बिलकुल ही गोपनीय सूचना होती है। इसलिए निडर होकर के अपनी बात से प्रशासन को अवगत कराएं। बेटियों के ऊपर दो घरों की जिम्मेदारी होती है। अब लोग बेटियों को भी उच्च शिक्षा देने लगे हैं। प्रबंधक भागवत राय ने कहा कि अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम के माध्यम से बहन बेटियां और महिलाओं को जागरूक कर रहा है। यह बहुत बड़ा ही सराहनीय कदम है। इस मौके पर फिरतू राम, राजेश कुमार, सुशीला देवी, नीलम यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed