फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   परीक्षा में सहयोग न करने वालों पर लगेगा एस्मा

परीक्षा में सहयोग न करने वालों पर लगेगा एस्मा

Wed, 06 Feb 2019 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा में सहयोग न करने वालों पर लगेगा एस्मा
आजमगढ़। मुख्यमंत्री द्वारा नकल होने पर डीएम, डीआईओएस व केंद्र व्यवस्थापक को जेल भेजे जाने का फरमान जारी करने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। तैयारी की समीक्षा को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें नकल विहीन परीक्षा को संपन्न कराने को लेकर रणनीति तय की गई। एडीएम प्रशासन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कुछ शिक्षक संगठन परीक्षा बहिष्कार की रणनीति बना रहे है। ऐसी स्थिति में शिक्षा विभाग के अधिकारी सारी तैयारियों को दुरूस्त रखे, किसी भी कीमत पर परीक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने परीक्षा में सहयोग न करने वालों पर एस्मा लगाए जाने की भी बात कही। बैठक में सात सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जिस भी स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी दूर लगी है और वह अन्यत्र आना चाहता है तो जरूरत के अनुरूप अदला-बदली समय रहते कर दिया जाए। परीक्षा की सुचिता किसी भी कीमत पर भंग नहीं होनी चाहिए, जो भी ऐसा करे उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, उड़नदस्तों के प्रभारी व शिक्षा विभाग के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed