फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कोटेदार पर घटतौली करने का आरोप, सौंपा पत्रक

कोटेदार पर घटतौली करने का आरोप, सौंपा पत्रक

Sat, 29 Dec 2018 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
कोटेदार पर घटतौली करने का आरोप, सौंपा पत्रक
आजमगढ़। विकास खंड महराजगंज के महाजी देवारा जदीद गांव के ग्रामीण कोटेदार के खिलाफ लामबंद हो गए है। हिन्द सेवा दल व निषाद सेना के बैनर तले ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। हिन्द सेवा दल के प्रदेश सचिव राम प्रकाश निषाद ने बताया कि महाजी देवारा जदीद गांव में निषाद समाज के लोगों की आबादी ज्यादा है। जिसमें अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के 300 कार्ड धारक है। गांव के कोटेदार द्वारा निषाद समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। निषाद बस्ती के कुछ लोगों को 5 तो कुछ को सात और कुछ विशेष लोगों को 11 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। जब लोग इस अनियमित वितरण का विरोध करते है तो कोटेदार गालीगलौज पर उतर आता है। इतना ही नहीं कोटेदार मिट्ठू द्वारा घटतौली भी की जाती है। इतना ही नहीं कोटेदार नौबरार देवारा जदीद किता 1 के स्थाई निवासी है लेकिन दुकान बचाने के चक्कर में फर्जीवाड़ा कर अपना नाम महाजी देवारा जदीद में स्थाई रुप से अंकित करा लिए है। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ कई बार पत्रक दिया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने से उसके हौसले बुलंद है और वह कार्ड धारकों का लगातार मनमाने ढंग से उत्पीड़न कर रहा है। इस अवसर पर फूलचंद, श्रीपत, लालदेई, इंद्रावती, मुराती, संतरी, कौशिल्या, सवरी, गुलैची, शैलकुमारी, श्यामलाल, योगेंद्र, फौजदार, संतोष, सोनू, विक्रम, लालमुनी, शिवजोर, रामनाथ, छोटई, इंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed