फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   संपूर्ण समाधान दिवस पर आठ मामलों का निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस पर आठ मामलों का निस्तारण

Tue, 06 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस पर आठ मामलों का निस्तारण
आजमगढ़। डीए शिवाकांत द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि की अध्यक्षता में मंगलवार को सगड़ी तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आला अधिकारियों की मौजूदगी में कुल 155 मामले प्रस्तुत हुए जिसमें उन्होंने आठ मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया। शेष मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया। प्राप्त मामलों में राजस्व के 111, पुलिस के 22, विकास के सात और अन्य के 15 मामले शामिल हैं। शिकायतकर्ता बासूपार गांव निवासी उपेंद्र कुमार ने बताया कि रामधारी पुत्र दस्सी के घर के सामने हमारी जमीन है उनके द्वारा जबरदस्ती उस पर कब्जा कर लिया गया है। अब उनके द्वारा उसी जमीन पर शौचालय बनवाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने एसएचओ जीयनपुर को निर्देश दिया कि उक्त प्रकरण का निस्तारण जल्द से जल्द करें। ऊंचाडीह सलेमपुर गांव निवासी दुर्गा देवी ने बताया कि वह गरीब अनुसूचित जाति की हैं। मेरे घर के सामने और बगल में नवीन परती खाते की जमीन है, उक्त भूमि का पट्टा करने के बहाने लेखपाल धनराज द्वारा कानूनगो के सामने प्रार्थिनी से 15 हजार रुपये लिया गया। लगभग आठ महीने हो गए हैं, न तो पट्टा किया गया और न ही प्रार्थिनी का पैसा वापस किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने एसओ रौनापार को उक्त प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए। वैदरा निवासी महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वह बैनामेदार हैं, उक्त जमीन से सटी दक्षिण तरफ नाली और पूरब तरफ चकमार्ग है, जिसे अगल बगल के चकदरान जोत कर अपने खेत में मिला लिए हैं। डीएम ने तहसील को प्रकारण का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव, सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह, सीवीओ डा. वीके सिंह, डीडी कृषि डा. आरके मौर्य, बीएसए देवेंद्र कुमार, डीएसओ देवमणि मिश्र, डीआईओएस बीके शर्मा, डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed