फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जल्द हो सकता है नगरपालिका का सीमा विस्तार

जल्द हो सकता है नगरपालिका का सीमा विस्तार

Thu, 02 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
जल्द हो सकता है नगरपालिका का सीमा विस्तार

विज्ञापन
आजमगढ़। जिला प्रशासन साढ़े तीन वर्ष से लगातार रिमाइंडर दे रहा है। इसके बाद भी पालिका आजमगढ़ की ओर से आज तक पालिका की सीमा विस्तार का प्रस्ताव नहीं दे पाया है। इस पर डीएम ने ईओ को कारण बताओ नोटिस के साथ ही अविलंब प्रस्ताव मानचित्र के साथ भेजने का निर्देश दिया है।
जब से आजमगढ़ नगरपालिका परिषद का गठन हुआ है तबसे इसका विस्तार नहीं हो सका है। इसके कारण इससे सटे गांव जो अब शहर के बीच हो गए हैं, शहरी सुविधा से वंचित हैं। शहर में रहने के बाद शहरी सुख-सुविधाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। नगर से सटे होने के कारण इन गांवों में न तो ग्राम प्रधनों विकास करा रहे हैं और न ही नगरपालिका।कोल बाज बहादुर, कोल पांडेय, कोडर अजमतपुर, सराय मंदराज, करतालपुर आदि ऐसे कई गांव हैं जिनमें लोगों को नाली, रास्ते और पानी के निकास की समस्याओं से जूझना पड़ता है। जिला प्रशासन की ओर से वर्ष 2014 से लगातर रिमाइंडर देकर पालिका से सीमा विस्तार का प्रस्ताव तलब किया जा रहा है। इसके बाद भी पालिका प्रस्ताव उपलब्ध नहीं करा पाई। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने ईओ को फिर रिमाइंडर देकर अविलंब मानचित्र के साथ प्रस्ताव तलब किया है। इसके साथ ही अब तक प्रस्ताव न उपलब्ध कराने पर ईओ से कारण स्पष्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन

ये गांव हो सकते हैं शामिल
खैरातपुर, जमीन सिधारी, सिधारी, नरौली, रामपुर, मूसेपुर, पल्हनी, परानापुर, चकगोरया, कोल बाजबहादुर, कोल पांडेय, कोडर अजमतप़ुर, सराय मंदराज, करतालपुर, देवपार, विजौरा, हीरापट्टी, सलेमपुर, लक्षिरामपुर, अहिबरनपुर, बलरामपुर, पठखौली, तिवारीपुर, चकदमन, जगदीशपुर, अईनियां, शेखपूरा, हथिया, बैठौली, गोपालपुर, धनकपुर और जयरामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed