फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो दिनों में करीब दो करोड़ का कारोबार प्रभावित

दो दिनों में करीब दो करोड़ का कारोबार प्रभावित

Tue, 01 May 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दो दिनों में करीब दो करोड़ का कारोबार प्रभावित
सोशल साइट पर धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी पर एनएसए लगाने की मांग करते हुए शनिवार को सरायमीर थाना और बाजार में हुई तोडफ़ोड़, आगजनी, धार्मिक उन्माद फैलाने की घटना का परिणाम है कि क्षेत्र में अभी भी भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को नवागत एसपी रविशंकर छवि सरायमीर पहुंचकर लोगों से बातचीतकर माहौल को सामान्य करने का प्रयास शुरू कर दिया है। वहीं शनिवार, रविवार लगातार दो दिनों तक बाजार की ज्यादातर दुकानें बंद होने और ग्राहकों के न आने से करीब दो करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। उधर घटना के मुख्य आरोपी कलीम जामई सहित अन्य की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। गिरफ्तारी करने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि सरायमीर कस्बे के पठानटोला मुहल्ला निवासी उबैदुर्ररहमान ने 27 अप्रैल को सरायमीर थाने में कस्बे के नई बाजार मुहल्ला निवासी अमित कुमार साहू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें आरोप था कि सोशल साइट पर अमित साहू ने उनके धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। पुलिस केस दर्ज कर अमित साहू को गिरफ्तार कर अभी अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर पाती कि शनिवार को एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष कलीम जमई, नदीम, मुमताज कुरैशी के नेतृत्व में पार्टी के तमाम कार्यकर्ता बाजार बंद कराते हुए थाने का घेराव कर लिया। यह लोग अमित के खिलाफ एनएसए लगाने की मांग करते हुए थाने में घुसकर तोडफ़ोड़, लूटपाट करने लगे। इस दौरान चोट लगने से एसडीएम सहित अन्य पुलिसवाले घायल हो गए। लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इन्हें काबू में करने के लिए पुलिस को गोलियां और आंसू गैस के गोला छोडना पड़ा। उपद्रवियों ने पुलिस बूथ फूंकते हुए कई दुकानों में घूसकर जमकर तोडफ़ोड़ किया। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव फैल गया है। लगन के मौसम में बाजार में सांप्रदायिक तनाव होने और लगातार दो दिनों तक दुकानें बंद रहने की वजह से आसपास के मंजीर पट्टी, राजापुर सिकरौर, बीनापारा, खरेवां, शेरवां, इसरौली, कोरौली आदि गांव के लोग बाजार आना बंद कर दिए। जिससे दुकानदारों की करीब दो करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है। प्रशासन की पहल पर हालात जरुर सामान्य हुए हैं, लेकिन तनाव बना हुआ है। इस घटना का मुख्य आरोप कलीम जामई सहित अन्य अभी तक नहीं गिरफ्तार हो सके। मंगलवार को नवागत एसपी रविशंकर छवि सरायमीर थाने पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही बाजार केे दुकानदार सहित अन्य लोगों को थाने बुलाकर उनसे बातचीत किया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed